Breaking News

काशीपुर: राधे हरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, भारी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (27 सितंबर 2025)

काशीपुर। राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर आज सुबह से ही गहमागहमी का माहौल है। महाविद्यालय परिसर के बाहर सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो दोपहर 2 बजे तक चलेगी। कॉलेज प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। छात्राओं और छात्रों के लिए अलग-अलग प्रवेश लाइनों की व्यवस्था की गई है, वहीं कॉलेज गेट पर आईडी और आवश्यक दस्तावेजों की कड़ी जांच के बाद ही मतदाताओं को प्रवेश दिया जा रहा है।

करीब 6500 से अधिक छात्र-छात्राओं वाले इस महाविद्यालय में मतदान केंद्रों पर लगातार भीड़ उमड़ रही है। छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं और मतदान केंद्रों के बाहर रौनक साफ दिखाई दे रही है। कॉलेज प्रशासन और सुरक्षा अमला पूरी तरह सतर्क है ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि महाविद्यालय में कितने प्रतिशत मतदान होगा और किस छात्र प्रतिनिधि के हाथों में छात्र संघ की कमान सौंपी जाएगी। चुनाव परिणाम आने तक उत्सुकता बनी रहेगी।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-