Breaking News

उत्तराखंड ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, ₹5,310 करोड़ का राजस्व अधिशेष दर्ज, सीएम धामी ने प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प का नतीजा बताया

@शब्द दूत ब्यूरो (23 सितंबर 2025)

देहरादून। उत्तराखंड ने वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार राज्य ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में ₹5,310 करोड़ का राजस्व अधिशेष दर्ज किया है। यह उपलब्धि उत्तराखंड को उन चुनिंदा राज्यों की सूची में शामिल करती है, जिन्होंने इस अवधि में राजस्व अधिशेष दर्ज किया।

रिपोर्ट के मुताबिक यह उपलब्धि राज्य की वित्तीय स्थिति में उल्लेखनीय सुधार और मजबूत आर्थिक प्रबंधन का संकेत देती है। कभी “बिमारू” श्रेणी से जोड़े जाने वाले उत्तराखंड ने अब सतर्क प्रबंधन, पारदर्शी नीतियों और वित्तीय अनुशासन के बल पर अपनी स्थिति को मजबूती प्रदान की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प से प्रेरित बताया और कहा कि यह केवल आंकड़ों की उपलब्धि नहीं बल्कि उत्तराखंड की आर्थिक आत्मनिर्भरता और समृद्ध भविष्य की दिशा में रखा गया मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासित वित्तीय प्रबंधन की नीति पर आगे बढ़ते हुए उत्तराखंड को विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-