Breaking News

हरिद्वार में गंगा किनारे अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती, सैकड़ों झोपड़ियां ध्वस्त

@शब्द दूत ब्यूरो (15 सितंबर 2025)

हरिद्वार। धामी सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने गंगा किनारे सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने का अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को लालजीवाला क्षेत्र में हर की पैड़ी के सामने बनी सैकड़ों झोपड़ियों को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दोबारा कब्जा करने पर सख्त धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

2027 के कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए सरकार ने हरिद्वार को अतिक्रमण मुक्त बनाने और हरिद्वार कॉरिडोर परियोजना को गति देने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने हाल ही में बैठक कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बार-बार सरकारी भूमि पर कब्जों के खिलाफ सख्त रुख की बात कह चुके हैं।

डीएम हरिद्वार मयूर दीक्षित ने बताया कि पूर्व में भी मुनादी कर अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन कुछ लोगों ने दोबारा कब्जा कर लिया था, जिसे आज बलपूर्वक हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि कुंभ की तैयारियों में किसी प्रकार का अतिक्रमण बाधा नहीं बनने दिया जाएगा। प्रशासन का दावा है कि हरिद्वार में होने वाला कुंभ सनातन परंपराओं के अनुरूप भव्य और व्यवस्थित होगा।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आधी रात पीएम मोदी का बड़ा संदेश, पेपर लीक पर सख्त कानून का ऐलान; 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जुलाई 2026) नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 पेपर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-