Breaking News
.

देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी दो अवैध मजारे ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान तेज

@शब्द दूत ब्यूरो (30 अगस्त 2025)

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकारी भूमि से अवैध कब्जों को हटाने का अभियान राजधानी और उसके आसपास तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने शनिवार को दो अवैध मजारों को ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई बद्रीपुर नगर, नेहरू ग्राम ब्लॉक रायपुर क्षेत्र में की गई, जहां सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध रूप से बनी मजार को प्रशासनिक दल ने पहले नोटिस जारी कर चिन्हित किया था। नोटिस का जवाब न मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम हरि गिरि और पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर संरचना को गिरा दिया गया। दूसरी कार्रवाई दिव्यांग विभाग, भारत सरकार की भूमि पर बनी अवैध मजार पर हुई, जिसे प्रशासनिक टीम ने ध्वस्त कर दिया।

डीएम देहरादून सविन बंसल ने पूरे जिले में ऐसी धार्मिक संरचनाओं का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं जो सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की नियत से बनाई गई हैं। बताया जा रहा है कि अब तक धामी सरकार पूरे प्रदेश में 547 अवैध मजारों को ध्वस्त करवा चुकी है और लगभग 9000 एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा चुका है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान किसी भी कीमत पर बदलने नहीं दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि नीली-हरी चादर डालकर सरकारी भूमि पर कब्जा करने की कोशिशें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होंगी। साथ ही प्रशासन को निर्देश दिए कि ऐसी अवैध संरचनाएं बनाने वालों और भूमि कब्जाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-