Breaking News
.

काशीपुर : स्कूल में शिक्षक को गोली लगी, अस्पताल में भर्ती, गोली छात्र से चली

@शब्द दूत ब्यूरो (20 अगस्त 2025)

काशीपुर। शहर के कुंडेश्वरी रोड स्थित गुरू नानक स्कूल से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शिक्षक गगन सिंह को गोली लगने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला एक छात्र ही है। घायल के कंधे पर गोली लगी है। फिलहाल गोली चलाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। घायल शिक्षक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और पूरे मामले की विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

यह मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में गहरी चिंता व्याप्त है।

Check Also

काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-