Breaking News
.

महापौर दीपक बाली के प्रयास सफल, जसपाल सिंह जस्सी को मिला सर्वसम्मति का समर्थन, ग्राम प्रधान संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने

@शब्द दूत ब्यूरो (18 अगस्त 2025)

काशीपुर। महापौर दीपक बाली के प्रयास रंग लाए और गिन्नीखेड़ा के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जसपाल सिंह जस्सी को सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया।

बाजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में खंड विकास क्षेत्र काशीपुर के 34 में से 28 ग्राम प्रधान मौजूद रहे। कुंडेश्वरी ग्राम प्रधान श्रीमती पायल चौधरी ने जस्सी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी प्रधानों ने हाथ उठाकर मंजूरी दे दी।

इस मौके पर महापौर दीपक बाली, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, उनके पति व पार्षद विजय बॉबी चौधरी, समरपाल सिंह, जोगिंदर सिंह जुग्गी, यश चौधरी, जसवीर सिंह सैनी, बबली बजाज, मानवेंद्र शर्मा, मुकेश चावला, मनीष चावला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महापौर दीपक बाली ने कहा कि जसपाल सिंह जस्सी के अध्यक्ष बनने से संगठन को युवा नेतृत्व मिलेगा और क्षेत्र के विकास की गति और तेज होगी। उन्होंने निर्विरोध चुनाव के लिए सभी प्रधानों का आभार भी जताया। आपको बता दें कि इससे पूर्व ब्लॉक प्रमुख पद पर श्रीमती चंद्रप्रभा के निर्विरोध चुने जाने में भी महापौर दीपक बाली की कुशल रणनीति कामयाब हुई थी।

वहीं, अध्यक्ष चुने जाने पर जसपाल सिंह जस्सी ने भी महापौर और सभी प्रधानों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे हमेशा रचनात्मक सहयोग और विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-