Breaking News
.

नैनीताल जिला पंचायत मामले में नाटकीय मोड़ :कथित अपह्रत सदस्यों के वीडियो से कांग्रेस को झटका , “हम तो घूमने गए थे अपहरण हुआ ही नहीं”देखिये वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (16 अगस्त 2025)

नैनीताल। जिला पंचायत चुनाव में अपहरण के कांग्रेस के आरोपों के बाद अचानक नाटकीय मोड़ आया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हल्द्वानी में भाजपा नेताओं पर पांच जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाते हुए जोरदार धरना-प्रदर्शन किया था। हालांकि देर शाम लापता बताए जा रहे इन सदस्यों का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने अपहरण की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

वीडियो में जिला पंचायत सदस्य कह रहे हैं कि उनका अपहरण नहीं हुआ है, बल्कि वह अपनी मर्जी से घूमने के लिए निकले हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से ही उन्हें अपने अपहरण की खबर मिली है, जबकि वास्तविकता यह है कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। सदस्यों ने कहा कि किसी को भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है और जल्द ही सभी लोग सामने आ जाएंगे। इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस के आरोपों और राजनीतिक सरगर्मी पर नया सवाल खड़ा हो गया है।

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-