Breaking News

20 साल का युवक बना ‘राष्ट्रपति’, 400 नागरिकों के साथ बसाया अपना देश ‘फ्री रिपब्लिक ऑफ वेडिंग्स’ नामक देश की स्थापना का दावा, वेबसाइट भी की लॉन्च

@शब्द दूत ब्यूरो (05 अगस्त 2025)

सर्बिया और क्रोएशिया के बीच स्थित विवादित ज़मीन पर एक 20 वर्षीय युवक डैनियल जैक्सन ने एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है। जैक्सन ने इस ज़मीन पर 400 लोगों के साथ मिलकर एक नए देश ‘फ्री रिपब्लिक ऑफ वेडिंग्स’ की स्थापना का दावा किया है। यही नहीं, जैक्सन ने खुद को इस देश का ‘राष्ट्रपति’ भी घोषित कर दिया है।

डैनियल जैक्सन ने बताया कि उसे यह विचार 14 साल की उम्र में ही आ गया था और वर्षों की तैयारी के बाद उसने अपने सपने को हकीकत में बदला। जैक्सन ने इस ‘देश’ की आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की है, जहां इसके नागरिकता से लेकर प्रशासनिक संरचना तक की जानकारी दी गई है।

हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस देश को किसी मान्यता नहीं मिली है और यह क्षेत्र पहले से ही विवादास्पद माना जाता है। बावजूद इसके जैक्सन का यह कदम सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और युवाओं में उत्सुकता जगा रहा है कि एक व्यक्ति कैसे सपनों को साकार कर सकता है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-