Breaking News

काशीपुर :संडे बाजार में गिरहकट गिरोह ने पत्रकार की पत्नी का बैग काटकर 5000 और सोने के टाप्स उड़ाये, तीन चार और महिलाओं के साथ भी हुई घटना देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (25 मई 2025)

काशीपुर। संडे बाजार में जेबकतरों व गिरहकटों का गिरोह सक्रिय है। आज अज्ञात जेबकतरों ने एक पत्रकार की पत्नी समेत अनेक महिलाओं के पर्स और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

पत्रकार नवल सारस्वत की पत्नी श्रीमती रुचि सारस्वत आज अपनी पुत्री रिद्धिमा के साथ संडे बाजार गई थी। इस बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका बैग ब्लेड से काट दिया। बैग में रखे पर्स में पांच हजार रुपये और कान के टाप्स ठीक करवाने के लिए रखे थे। संडे बाजार से जब वह चलने लगी तो ई रिक्शा में बैठकर जा रही थी। उन्होंने पैसे देने के लिए बैग से पर्स निकालना चाहा तो पर्स गायब था और बैग एक ओर से कटा हुआ था। ये देखकर उनके होश उड़ गये वह पुन: वापस संडे मार्केट पहुंची। उन्होंने बताया कि दो संदिग्ध व्यक्ति संडे बाजार में उनके साथ साथ चल रहे थे। पहले तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया लेकिन पर्स गायब होने के बाद उनका मानना है कि वही दो लोगों ने ये हरकत की है।

संडे बाजार में जानकारी करने पर वहां लोगों ने बताया कि तीन चार और महिलाओं के साथ भी ऐसी घटना हुई है। बहरहाल संडे बाजार में असामाजिक तत्वों का गिरोह सक्रिय है।

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-