Breaking News

मुंबई पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी जब धौनी के अंदाज में दिखे, लगाया हेलीकॉप्टर शॉट,देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2024)

मुंबई । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुंबई के दौरे पर हैं। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में धामी जूहू बीच पर हैं और वहां बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई के जुहू बीच पर सुबह की, सैर के दौरान बच्चों के साथ क्रिकेट खेला ऐसे में उन्होंने समुद्र तट पर योग कर रहे लोगों से भी बातचीत की।इस अवसर पर वहाँ उपस्थित लोगों ने सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की।

उनसे बातचीत के दौरान उनके उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव की जानकारी और उनके सुझाव भी लिए। लोगों ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं और प्रदेशवासियों द्वारा किए गए आतिथ्य की खूब प्रशंसा की। इसके उपरांत वहाँ आए सभी लोगों को चारधाम यात्रा हेतु आमंत्रित किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

श्रीराम संस्थान काशीपुर में महिला दिवस पर स्वास्थ्य व महिला सशक्तिकरण पर हुआ जागरूकता संवाद, घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव, शिक्षा में असमानता, दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी चुनौतियां अब भी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-