Breaking News

दर्दनाक हादसा: बाइक सवार को बचाने में पलटी स्कूल बस, तीन बच्चों व हेल्पर की मौत, दो दर्जन से ज्यादा जख्मी, देखिए वीडियो

@शब्द दूत न्यूज डेस्क (02 अप्रैल, 2024)

सरकारी स्कूल के बच्चों को चिड़ियाघर लेकर गई बस हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की मौके पर मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक बच्चे जख्मी हो गए हैं। इस हादसे में बस के खलासी की भी मौत हो गई है। इस तरह से मरने वालों की संख्या चार हो गई है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के देवा कोतवाली क्षेत्र में सलारपुर गांव के पास अचानक आए एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस का चालक स्टेयरिंग से संतुलन खो बैठा।

तेज रफ्तार बस लहराते हुए सड़क के किनारे पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक तीन बच्चों की मौत की खबर है जबकि दो दर्जन बच्चे घायल हुए हैं। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स, शिक्षा विभाग के अधिकारियों का जमावड़ा लगा है। घायल बच्चों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया जा रहा है।

जिन बच्चों के मौत की बात कही जा रही है उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सीओ सिटी जगत राम कनौजिया ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवाया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि यह बच्चे सूरतगंज ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय हरक्का के है। जिनको विभाग की ओर से शैक्षिक भ्रमण पर लखनऊ के चिड़ियाघर व अन्य स्थानों पर सुबह ले जाया गया था। शाम को यह बस वापसी कर रही थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-