Breaking News

CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी, CUG नंबर पर आया था धमकी भरा कॉल

 @शब्द दूत ब्यूरो (04 मार्च 2024)

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात को सुरक्षा मुख्यालय के CUG नंबर पर एक अज्ञात शख्स ने फोन किया और CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी। जिसके बाद इस मामले में महानगर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल उधम सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी
बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को लगभग रात 10 बजे के आस पास सुरक्षा मुख्यालय पर एक अज्ञात शख्स ने फोन किया, इस फोन कॉल को ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल ने उठाया, जिसके बाद आरोपी ने मुख्यमंत्री योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी। कांस्टेबल ने जब  फोन करने वाले युवक से उसका नाम पूछा तो आरोपी ने बिना कुछ बोले ही फोन काट दिया। कांस्टेबल ने तुरंत इस बात की जानकारी अपने सीनियर ऑफिसर को दी, जिसके बाद हड़कंप मच गया। फिलहाल, सुरक्षा मुख्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और एजेंसियां पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रामभक्ति का महाप्रसाद: अयोध्या की सीता रसोई में प्रतिदिन 40 हजार, पर्वों पर 60 हजार से अधिक श्रद्धालु कर रहे प्रसाद ग्रहण, शब्द दूत की खास वीडियो रिपोर्ट देखिए

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (15 दिसंबर 2025) अयोध्या। अयोध्या स्थित रामलला का …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-