Breaking News

पति ने गिफ्ट की सस्ती लिपस्टिक, पत्नी पहुंच गई मायके, फिर ऐसे हुआ समझौता…

@शब्द दूत ब्यूरो (03 मार्च 2024)

उत्तर प्रदेश के आगरा से बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी अपने पति को छोड़ मायके चली गई. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि पति ने उसे सस्ती वाली लिपस्टिक खरीद कर दी थी. पति ने पत्नी को मनाने की बहुत कोशिश की. लेकिन वो नहीं मानी. फिर मामला पुलिस तक जा पहुंचा. दोनों के बीच काउंसलिंग हुई तो पत्नी ने बताया कि उसे ब्रांडेड लिपस्टिक पसंद है. लेकिन पति जो लिपस्टिक खरीद कर लाया था वो महज 30 रुपये की थी.

बस इसी बात से परेशान होकर वो मायके चली गई. मामला एत्मादपुर थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली एक युवती की शादी दो साल पहले मथुरा निवासी युवक के साथ हुई थी. पति प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है. पत्नी का आरोप है कि पति उसकी पसंद का मेकअप का सामान नहीं लेकर आता. हमेशा सस्ता वाला लाता है. इससे सहेलियां के सामने उसे कई बार शर्मिंदा होना पड़ता है.

इस बात के लिए उसने कई बार पति से बात भी की. फिर एक रोज उसने पति से कहा कि वो उसके लिए ब्रांडेड लिपस्टिक खरीदकर लाए. लेकिन वो उस दिन भी उसके लिए 30 रुपये वाली लिपस्टिक ले आया. बस ये देखते ही पत्नी का माथा ठनक गया. उसने निर्णय लिया कि अब वो पति के साथ नहीं रहेगी. फिर वो अपने बेटे को साथ लेकर मायके आ गई. पिछले एक महीने से वो मायके में ही रह रही है.

काउंसलर सतीश खिरवार ने बताया कि शनिवार को दानों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था. पति ने पत्नी की सभी शर्तें मान लीं, जिसके बाद दोनों के बीच समझौता हो गया.

उधर पत्नी ने कहा कि वो बस इसी शर्त पर मायके जा रही है कि अब पति उसे मेकअप का ब्रांडेड सामान खरीदकर देगा. अगर दोबारा उसने ऐसी गलती तो वो फिर से मायके चली जाएगी और फिर मनाने पर भी वापस नहीं आएगी. वहीं, पति ने भी कहा कि अब मैं पत्नी की बात का ध्यान रखूंगा. उसे शिकायत का कोई मौका नहीं दूंगा.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रामभक्ति का महाप्रसाद: अयोध्या की सीता रसोई में प्रतिदिन 40 हजार, पर्वों पर 60 हजार से अधिक श्रद्धालु कर रहे प्रसाद ग्रहण, शब्द दूत की खास वीडियो रिपोर्ट देखिए

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (15 दिसंबर 2025) अयोध्या। अयोध्या स्थित रामलला का …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-