Breaking News

विद्युत विभाग की प्रताड़ना से तंग किसान के बेटे ने की आत्महत्या, महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर जाम लगाया, पुलिस तैनात

फैसल खान 

 सहारनपुर। बिजली बकाया को लेकर विभाग द्वारा प्रताडित किये जाने से क्षुब्ध किसान के बेटे ने सल्फास खाकर  आत्म हत्या  कर ली। इस घटना से यहाँ पुलिस के हाथ पांव फूल गये हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को महाराणा प्रताप चौक पर रखकर  जाम लगा दिया है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान मदन सिंह निवासी ग्राम शिमलाना थाना बड़गांव पर बिजली विभाग के द्वारा बकाया बिल को लेकर कल ही थाने में मुकदमा दर्ज कराया था वही किसान के साथ धक्का-मुक्की भी की थी।बिजली विभाग द्वारा अपने पिता को प्रताड़ित किए जाने के कारण जॉनी  ने  सुबह ही मौत को गले लगा लिया।फिलहाल बड़गांव थाने की फोर्स मौके पर गुस्साए लोगों को समझाकर शांत करने के प्रयास में लगी हुई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

प्रसंगवश :भारत में आजादी के बाद हुये जनआंदोलनों में नेताओं के खिलाफ कब से शुरू हुआ गाली गलौज का प्रचलन ?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत को आजादी मिले करीब आठ दशक हो चुके …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-