Breaking News

क्रिकेट मैच देख रहा था भाजपा नेता का परिवार, फ्रिज में धमाका हुआ, पांच की मौत

@शब्द दूत ब्यूरो (09 अक्तूबर, 2023)

पंजाब के एक घर में रेफ्रिजरेटर के कंप्रेसर में धमाके के बाद पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। धमाके के बाद घर में भीषण आग लग गई थी, जिसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाना पड़ा।

मरने वालों में घर के मुखिया भाजपा नेता यशपाल घई, उनका बेटा इंद्रपाल घई, इंद्रपाल की पत्नी रुचि, तीन बच्चे दीया, अक्षय और मंशा शामिल हैं। यशपाल की पत्नी बुजुर्ग बलबीर कौर जो घटना के वक्त पड़ोसियों के घर गई हुई थी, सुरक्षित बच गई हैं।

Check Also

प्रसंगवश :भारत में आजादी के बाद हुये जनआंदोलनों में नेताओं के खिलाफ कब से शुरू हुआ गाली गलौज का प्रचलन ?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत को आजादी मिले करीब आठ दशक हो चुके …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-