Breaking News

काशीपुर:सीएम धामी के स्वागत में फ्लेक्सी से पाट दिया शहर, पंद्रह दिनों से सड़क पर गड्ढा नहीं पाट पाया प्रशासन, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (21 जुलाई 2023)

काशीपुर। स्थानीय प्रशासन, स्थानीय नेता सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 22 जुलाई को आगमन की तैयारियां और उनके स्वागत में जुटे हैं। सीएम धामी कल यहां अनेक कार्यक्रम जिसमें लोकार्पण और विकास योजनाओं की घोषणा भी शामिल है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत के लिए शहर में तमाम स्थान पर फ्लेक्सी लगाई गई है। लेकिन शहर के वार्ड नंबर 34 में एक सड़क पर पिछले 15 दिनों से एक बड़ा सा गड्ढा भी सीएम के आने की बाट जोह रहा है। इस आशा में कि स्थानीय प्रशासन फ्लेक्सी से शहर को पाट रहा है शायद इस गड्डे को भी पाट दे। वहां के नागरिक भी इसी आशा में है। लेकिन इस सड़क का दुर्भाग्य है कि सीएम धामी यहां तक नहीं आयेंगे। रास्ते वहीं पर दुरूस्त किये जा रहे हैं जहां से सीएम धामी को गुजरना है। मतलब साफ है कि जनता के प्रति किसी की भी जिम्मेदारी नहीं है या निभाना नहीं चाहते हैं।

वैसे भी सीएम धामी के अनेक दौरों के बावजूद शहर बदहाली पर है। अलबत्ता स्थानीय प्रशासन हो या स्थानीय नेता मुख्यमंत्री के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ते जो होना भी चाहिए। एक सीएम का स्वागत तो होना ही चाहिए। अब जनता का क्या है वह तो रोज की है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-