Breaking News

बिग ब्रेकिंग: अमिताभ बच्चन गंभीर रूप से घायल हुए, शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

@शब्द दूत ब्यूरो (06मार्च 2023)

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन एक फिल्म की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए।खुद अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर ये जानकारी दी है।

अपने ब्लॉग पर अमिताभ बच्चन  ने कहा कि ‘हैदराबाद में एक फिल्म प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन शूट किया जा रहा था। उसी दौरान घायल हो गया। पसली की कार्टिलेज टूट गई है और दाईं पसली केज की मांसपेशी में भी चोट आई है।  शूट कैंसल कर दी गई है. डॉक्टर से सलाह ले ली गई है। हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में स्कैन भी हो गया है।

उन्होंने लिखा है कि अब वापस घर लौट आया हूं। चलने फिरने पर बहुत दर्द हो रहा है। चीजों को सामान्य होने में कुछ समय लगेगा। दर्द के लिए कुछ दवाइयां भी दी गई हैं। जो भी काम किया जाना था उसे फिलहाल के लिए होल्ड कर दिया गया है। जब तक हालत सामान्य नहीं होती तब हिलना-जुलना नहीं है।’

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

यादों के झरोखे से :सरकार गिरने की आशंका? 14 साल पुराना मेरा लेख, इतिहास फिर खुद को दोहरा रहा है, सिर्फ पात्र बदल गए

🔊 Listen to this @विनोद भगत (17 नवम्बर 2012 को मेरे इस लेख को पढ़ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-