Breaking News

राजद्रोह व दरोगा की हत्या के आरोपियों का वंदे मातरम के नारों के साथ स्वागत

बुलंदशहर। पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या तथा राजद्रोह के आरोपियों का जेल से जमानत पर बाहर आने पर उनका स्वागत भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के नारों के साथ किया गया। सभी आरोपियों को फूलमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। राजद्रोह के आरोपियों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

याद दिला दें कि  तीन दिसम्बर को स्याना के चिंगरावठी में गौकशी के बाद हिंसा भड़क गई थी। हिंसा में न सिर्फ इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और सुमित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बल्कि सरकारी वाहन और पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने मामले दर्ज कर 44 लोगों को जेल भेज दिया था। 44 में से 06 आरोपियों को साढ़े सात माह के बाद जेल से जमानत पर रिहा किया गया। राजद्रोह, हत्या और बलवा के आरोपियों की स्वागत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। 

जेल से जमानत पर आए सभी आरोपियों पर पुलिस ने राजद्रोह, हत्या और बलवा करने के आरोपों में गिरफ्तार किया था। दरअसल स्याना हिंसा के आरोपी जीतू फौज़ी, शिखर अग्रवाल, हेमू, उपेंद्र सिंह राघव, सौरव और रोहित राघव कोर्ट से जमानत के जैसे ही जेल से बाहर आये। उनका हिन्दूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारों से फिज़़ा गूंज उठी। शिखर अग्रवाल भाजपा युवा मोर्चा के स्याना के पूर्व नगर अध्यक्ष हैं। जबकि उपेंद्र सिंह राघव अंतर राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

तमिलनाडु में बीजेपी का बड़ा ऐलान, महिलाओं को ₹2000 प्रतिमाह और तीन मुफ्त गैस सिलेंडर, हर परिवार को 10000 की एकमुश्त आर्थिक सहायता का वादा, जे पी नड्डा ने जारी किया घोषणा पत्र

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अप्रैल 2026) चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-