Breaking News

चिकित्सक का क्रूर चेहरा, स्ट्रीट डॉग को कार से बांधकर सड़क पर दौड़ाया, देखिए वीडियो

 

एक चिकित्सक की इस हरकत पर लोगों में आक्रोश फैल गया है।

@शब्द दूत ब्यूरो (19 सितंबर 2022)

राजस्थान के जोधपुर से एक डाक्टर का पशुओं के प्रति क्रूरता का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद डाक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

घटना बीते रविवार की सुबह की है। यहाँ के शास्त्री नगर पॉश इलाके में एक सर्जन डॉ. रजनीश गालवा ने अपनी कार के पीछे एक कुत्ते को बांधकर  दौड़ाया। एक बाइक सवार ने इस घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में दिख रहा है  कि कार के दरवाजे से डॉग को चैन से बांध दिया गया था। डॉग कार के बराबर नहीं दौड़ पाया तो उसकी गर्दन खिंचती गई।

वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-