Breaking News

काशीपुर के उपजिलाधिकारी हिमांशु खुराना पौड़ी मुख्य विकास अधिकारी पद पर भेजे गए, सात अन्य पीसीएस अधिकारी भी स्थानान्तरित

देहरादून। शासन ने काशीपुर के उपजिलाधिकारी हिमांशु खुराना समेत आठ अधिकारियों का स्थानान्तरण किया है। आईएएस हिमांशु खुराना को पौड़ी के मुख्य विकास अधिकारी पद पर भेजा गया है। 

पौड़ी की मुख्य विकास अधिकारी सुश्री दीप्ति सिंह को अपर सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सुंदर लाल सेमवाल को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर, अशोक कुमार जोशी के एमवीएन महाप्रबंधक पद से हटाया गया है। उनकी  नई तैनाती अभी नहीं हुई है। 

पकंज कुमार उपाध्याय सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। योगेन्द्र यादव अपर सचिव महिला कल्याण, समाज कल्याण को अपर सचिव नियोजन, जीबी ओली अपर सचिव ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को अपर सचिव पेयजल, तथा अतर सिंह अपर सचिव गृह तथा अपर महानिदेशक कारागार को निदेशक सचिवालय प्रशिक्षण संस्थान देहरादून के पद पर भेजा गया है। 

स्थानान्तरित किये अधिकारियों में काशीपुर के उपजिलाधिकारी हिमांशु खुराना के अलावा सभी पीसीएस रैंक के अधिकारी हैं।

विज्ञापन

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-