Breaking News

दुखद हादसा: कार डिवाइडर से टकराई,चाचा भतीजे जिंदा जले दो गंभीर घायल

मृतक दोनों चाचा-भतीजा हैं।

@शिवकुमार शर्मा बारां

बारां (10 मई 2022)   बारां कोटा रोड नेशनल हाईवे 27 पर गजनपुरा के नजदीक कार डिवाइडर से टकराने पर आग लग गई। कार में सवार चार में दो की जलने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो को गंभीर अवस्था में ग्रामीणों द्वारा बारां राजकीय चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कोटा बारा रोड पर गजनपुरा के नजदीक एक कार डिवाइडर से टकरा गई। जिस में आग लग गई। आग लगने से  कार में सवार चाचा भतीजे की मौके पर ही जलने से मौत हो गई।

जबकि दो अन्य में एक महिला व एक पुरुष बताए जाते हैं। घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को मिली पुलिस के आला अधिकारी सहित बारां कोतवाली सीआई मांगेंलाल यादव वह दर्जनों पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-