इंजीनियरिंग की सीटें बढ़ाने के एवज में मांगी थी रिश्वत
@शिवकुमार शर्मा
जयपुर में 5 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर आर ए गुप्ता के सरकारी आवास में हाउस सर्च की कार्रवाई जारी है।
कोटा एसीबी की टीम राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय स्थित वाइस चांसलर के सरकारी आवास में दस्तावेजों को खंगाल रही है। एडिशनल एसपी ठाकुर चंद्रशील ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश के बाद देहात टीम के हाउस सर्च में जुटी है। सर्च अभियान देर तक चलने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार वाइस चांसलर डॉ. रामवतार गुप्ता मूल रूप से जयपुर के निवासी है। पिछले ढाई साल से कोटा में पदस्थापित थे। इससे पहले वो एमएनआईटी में पदस्थापित थे। गुप्ता अपने परिवार के साथ विश्विद्यालय परिसर के सरकारी आवास में रह रहे थे। इसी साल जुलाई माह में वो रिटायर्ड होने वाले थे। तीन चार दिन पहले काम के सिलसिले में कोटा से बाहर गए थे। जयपुर एसीबी की टीम ने आज उन्हें रिश्वत लेते दबोच लिया।बताया जाता है कि गुप्ता ने इंजीनियरिंग कॉलेज में सीट बढ़ाने की एवज में ये रिश्वत मांगी थी।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal