Breaking News

अवैध देसी शराब के 144 पव्वों के साथ एक गिरफ्तार

@ शिव कुमार शर्मा

कोटा (22 अप्रैल 2022) । खातोली थाना क्षेत्र में अवैध देशी शराब के 144 पव्वा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।
कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कावेद्र सिंह सागर ने बताया कि अवैध हथियार अवैध शराब अवैध गांजा की रोकथाम हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम प्रजापत के निर्देशन में इटावा उपाधीक्षक राजेश मलिक के सुपर विजन में खतौली थाना अधिकारी रामस्वरूप राठौर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

बीती रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर जितेंद्र बैरवा पुत्र बाबूलाल जाति बैरवा निवासी बेजपुर थाना खतौली के पास से अवैध देसी शराब के 144 पव्वे ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया। उस पर मुकदमा नंबर 103/2022 धारा 19/54 एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-