Breaking News

चोरों ने पुलिस थाने को भी नहीं बख्शा, 25 लाख कैश लेकर हुए फरार

चोरों की हिम्मत कहें या दुस्साहस, अब थाने में चोरी और वह भी 25 लाख की या घर के भीतर ही है चोर वाली कहावत न हो कहीं 

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (18 अक्टूबर, 2021)

उत्तर प्रदेश के आगरा के एक थाने से 25 लाख रुपये की नकदी चोरी होने के मामले में थाना प्रभारी सहित पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। आगरा के थाना जगदीशपुरा के मालखाने से 25 लाख रुपये नकदी चोरी होने के संबंध में अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी), आगरा, राजीव कृष्ण ने लापरवाही बरतने के मामले में थाना जगदीशपुरा के प्रभारी अनूप कुमार तिवारी, सब इंसपेक्टर राम निवास के साथ ही रात में ड्यूटी कर रहे तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज को जल्द से जल्द चोर को गिरफ्तार कर 25 लाख रुपये जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं। एडीजी ने बताया कि आगरा की आवास विकास कॉलोनी के निवासी रेलवे के ठेकेदार प्रेमचंद के घर से कुछ दिन पहले सोने के सात बिस्कुट और नकदी चोरी हो गई थी।

इस मामले में 13 अक्टूबर को पुलिस ने चोरी करने के आरोप में प्रेम चंद के दूर के रिश्तेदार जसवंत नगर इटावा निवासी रोहित को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके पास से 24 लाख रुपये नकद और पांच सोने के बिस्कुट जब्त किए गए थे। इस नकदी को थाना जगदीशपुरा के मालखाना में रखा गया था। चोर जब्त किए गए 24 लाख रुपये नकद के साथ ही पहले से ही थाने के मालखाने में रखे एक लाख रुपये नकदी को भी चोरी कर ले गए।

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-