Breaking News

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर अफवाह, हालत स्थिर

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (15 अक्टूबर 2021)
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की सोशल मीडिया पर अफवाह चल रही है। जबकि एम्स में भर्ती मनमोहन सिंह की हालत स्थिर है। चिकित्सकों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही है। 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री को बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह इस वर्ष अप्रैल में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और तब भी उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री ने इस वर्ष 4 मार्च और 3 अप्रैल को कोविड टीका लिया था।

Check Also

काशीपुर :सूदखोरी, धोखाधड़ी और धमकी के मामले में आरोपी को अंतरिम अग्रिम जमानत

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जुलाई 2026) काशीपुर। सूदखोरी, धोखाधड़ी तथा जान …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-