Breaking News

दुखद ब्रेकिंग :बरामदे में सो रही मां-बेटी की गला काटकर निर्मम हत्या

@शब्द दूत ब्यूरो (24 सिंतबर 2021)

प्रयागराज जिले से एक दर्दनाक वारदात की खबर आई है। यहाँ गंगापार नवाबगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में मां बेटी की रात में सोते समय धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई है। घटना का पता तब चला जब उनके पास ही सो रहे मासूम की आंख खुली और उसने अपने बाबा को बताया। 

एस पी अभिषेक अग्रवाल के मुताबिक पुलिस को सुबह साढ़े सात बजे घटना की जानकारी मिली। मृतका 35 वर्षीय अंजनी और उसकी 12 वर्ष की बेटी सरोजनी हैं। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

यहाँ गोडवा बस्ती निवासी दिलीप की पत्नी अंजनी अपनी दो बेटियों संजना और सरोजनी तथा दो बेटों शुभम और ऋषभ के साथ गांव में रहती है जबकि दिलीप महाराष्ट्र में निजी नौकरी करता है। घटना के समय दो बच्‍चे संजना और शुभम अपनी ननिहाल में थे। 

घटनास्थल पर लगी भीड़

गुरुवार की रात अंजनी अपने दो बच्चों सरोजिनी और ऋषभ के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। रात में हत्यारे ने अंजनी और सरोजिनी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वहीं, बेटे ऋषभ को हत्यारों ने छोड़ दिया था। दो साल का मासूम सुबह जब सो कर उठा तो मां के कुछ नहीं बोलने पर कुछ दूर पर दूसरे घर में रहने वाले बाबा के पास रोते हुए पहुंचा। लेकिन वह कुछ बता नहीं पाया। वह अपने बाबा को साथ लेकर घर पहुंचा। उसके बाद उन्हें मां-बेटी की हत्या की जानकारी हुई। देखते ही देखते हत्या की सूचना आग की तरह आसपास फैल गई। घटना की जानकारी होते ही घर के बाहर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई।

एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने घटना का निरीक्षण किया गया है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है। अभी घटना का कारण पता नहीं चल सका है। सभी एंगल पर जांच चल रही है।

Check Also

ऊधमसिंहनगर :हैदराबाद से चोरी की गई पांच करोड़ की ज्वेलरी समेत नेपाली मूल के तीन आरोपी गिरफ्तार, एस एस पी अजय गणपति की अगुवाई में हुआ पूरा आपरेशन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) रुद्रपुर। हैदराबाद में लगभग 5 …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-