Breaking News

बीमार व्‍यवस्‍था: अस्पताल में भर्ती कराने के लिए चक्कर काटते रहे परिजन, देखते-देखते हो गई बच्‍ची की मौत, तीन चिकित्सक निलंबित

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (13 सितंबर, 2021)

उत्‍तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बड़ी संख्‍या में बच्‍चे डेंगू, मलेरिया और वायरस बुखार का शिकार बन रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में एक पांच साल की बच्‍ची ने समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण दम तोड़ दिया। इस पांच वर्षीय बच्‍ची का परिवार सुबह आठ बजे से उसे भर्ती करने के लिए गुहार लगाता रहा लेकिन निर्मम व्‍यवस्‍था के आगे उनका जोर नहीं चला।

बीमार बच्ची के परिजनों को अस्‍पताल परिसर में कभी ऊपर तो कभी नीचे भेजा जाता रहा। आखिरकार मौत के खिलाफ वह बच्‍ची जंग हार गई। बच्‍ची की मृत्‍यु के बाद बेबस परिजन एंबुलेंस में शव लेकर चले गए। एक अन्‍य घटना में, एक और लड़की की अस्पताल के बाहर मौत हो गई।

गौरतलब है कि यूपी के फिरोजाबाद जिले और कुछ अन्य जिले इस समय वायरल एवं डेंगू बुखार की चपेट में है और इसके कारण बच्‍चों सहित कई लोगों को जान गंवानी पड़ी है। फिरोजाबाद में बुखार के कारण मौतों का आंकड़ा 50 के पार पहुंच गया है। फिरोजाबाद के जिलाधिकारी ने चिकित्‍सा सुविधा मामले में लापरवाही बरतने पर तीन चिकित्सकों को निलंबित कर दिया है।

   

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-