Breaking News

काशीपुर के अधिवक्ता उच्च न्यायालय की शरण में

काशीपुर ।चैम्बर हटाने के उपजिलाधिकारी के आदेश को लेकर अधिवक्ता उच्च न्यायालय की शरण में पहुंच गये हैं। काशीपुर में उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अधिवक्ताओं के चैम्बर को हटाने के लिए उपजिलाधिकारी काशीपुर ने सप्ताह भर पूर्व एक नोटिस दिया था जिसमें तीन दिन के भीतर अधिवक्ताओं से चैम्बर हटाने का आदेश दिया था। बाद में यह समय सीमा बढ़ाकर 2 जुलाई कर दी गई थी। बीते रोज तहसीलदार के निर्देश पर वहां बार एसोसिएशन को हस्तांतरित भूमि का सीमांकन भी कर लिया गया था।

उधर जानकारी मिल रही है कि अधिवक्ताओं ने उच्च न्यायालय में अधिवक्ता रक्षित जोशी के माध्यम से याचिका दायर करने के लिए नैनीताल में उनसे सम्पर्क किया। बताया जा रहा कि आज इस संबंध में माननीय उच्च न्यायालय में अधिवक्ताओं की इस मामले में याचिका दायर की जायेगी।औली मामले से चर्चित अधिवक्ता रक्षित जोशी इस मामले में अधिवक्ताओं का पक्ष रखेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-