Breaking News

शिक्षा मंत्री के आवास पर शोकाकुल लोगों की भारी भीड़

 राहुल सक्सैना  

गूलरभोज ।शिक्षा मंत्री के युवा पुत्र अंकुर पांडेय का शव उनके गूलरभोज स्थित निवास पर लाया गया है। जैसे ही इस ह्रदयविदारक हादसे की खबर क्षेत्र में फैली वहाँ शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षा मंत्री के आवास पर शोक प्रकट करने के लिए भारी संख्या में क्षेत्र के लोग पहुंचे हैं। 

बीती रात फरीदपुर के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में अंकुर पांडेय और उनके साथ बैठे मुन्ना गिरी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा कि कार में बैठे घायल की टांग कट गई है। 

जानकारी मिली है कि  दुर्घटना के समय अंकुर खुद कार ड्राइव कर रहे थे कि सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने कार में सीधे टक्कर मार दी जिससे कार के परखच्चे उड़ गये और कार चला रहे अंकुर तथा साथ में बैठे मुन्ना गिरी की मौत हो गई। 

अंकुर का अंतिम संस्कार आज  11 बजे गूलरभोज स्थित श्मशान घाट पर किया जायेगा

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-