Breaking News

अगले 48 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी

दीपक शर्मा 

ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 

         देहरादून। उत्तराखंड के कई जनपदों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना के चलते मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून ने अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केन्द्र निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटे में ऊधमसिंह नगर, नैनीताल पिथौरागढ़ चमोली रुद्रप्रयाग टिहरी तथा देहरादून जनपद में अनेक स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र ने बताया कि आज उत्तराखंड के कुमायूं क्षेत्र में दक्षिण पश्चिम मानसून कुछ भागों में पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटों में यह मानसून राज्य के अन्य स्थानों में पहुंच जायेगा। इसकी वजह से राज्य में अनेक स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा जारी चेतावनी में राज्य में 28 जून तक यह स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान भारी से लेकर मध्यम वर्षा की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विज्ञान केन्द्र ने राज्य के सभी लोगों से सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-