@शब्द दूत ब्यूरो (19 जुलाई 2021)
मेरठ। करंट से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पिता व दो पुत्रों की दर्दनाक मौत यहाँ परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम एंची खुर्द में हुुई।
गांव एंची खुर्द निवासी पूर्ण गिरी आज तड़के से हो रही बारिश के बीच जब सोकर उठे तो उन्होंने देखा कि उनकी भैंस जमीन पर गिरी हुई है। इस पर उन्होंने जैसे ही भैंस को हाथ लगाया तो वो भी वहीं पर करंट से चिपक गए। तभी उनके बड़े पुत्र छोटू ने पिता को गिरते देख लिया वह तुरंत उन्हें उठाने आया तो वह भी करंट से झुलस गया पिता और बड़े भाई को जमीन पर गिरा देखकर सबसे छोटा पुत्र आशुतोष गिरी दोनों को उठाने के लिए दौड़ा और वह भी करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।
सुबह-सुबह गांव में हुये इस दर्दनाक हादसे से पूरे गाँव में मातम छा गया। ग्रामीणों में बिजली विभाग वालों के खिलाफ आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के जर्जर तार लोगों की जान ले रहे हैं। जिसको विभाग बदलवा नहीं रहा है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal





