Breaking News

हादसा :आकाशीय बिजली का कहर, 11 लोगों की मौत

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (12 जुलाई, 2021)

उत्तर प्रदेश के साथ राजस्थान में भी आकाशीय बिजली कहर बरसा रही है। बिजली गिरने से अब तक 11 लोगों की मौत की खबर है। जयपुर के आमेर में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। बताया जाता है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। आमेर फोर्ट के सामने बने वॉच टॉवर पर आकाशीय बिजली गिरी।

बारिश के दौरान वॉच टॉवर पर लोग सेल्फी ले रहे थे कि आसमान से अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इस दौरान वॉच टॉवर पर करीब एक दर्जन से अधिक लोग चढ़े हुए थे। आकाशीय बिजली गिरने से कई लोग उछल कर पहाड़ी के जंगल में जा गिरे। पुलिस और सिविल डिफेंस पहाड़ी के जंगल में लोगों को ढूंढ रही है। करीब आधा दर्जन लोगों को गंभीर अवस्था में एसएमएस में भर्ती कराया गया है।

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-