Breaking News

शर्मनाक :महिला का सरेआम चीरहरण करने के आरोप में दो भाजपा कार्यकर्ता नामजद,छह पुलिस कर्मी निलंबित , एक गिरफ्तार, वीडियो हुआ वायरल

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो(10 जुलाई 2021)

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक महिला की साड़ी उतारने की कोशिश करने के मामले में छह पुलिस वाले सस्पेंड किए गए हैं। इनमें एक सीओ, दो इंस्पेक्टर और तीन सब-इंस्पेक्टर शामिल हैं। लखीमपुर-पसगवां में हुए महिला के चीरहरण मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस ने चार टीमें लगाई हैं। उसकी धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। वीडियो में बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा का प्रतिनिधि भी नजर आ रहा है। पुलिस ने वीडियो से उसकी पहचान की है।

पसगवां ब्लॉक पर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी व प्रस्तावक महिला से हुई शर्मनाक घटना के मामले में पसगवां थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने लूट, छेड़छाड़, बलवा जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दो भाजपा कार्यकर्ता नामजद हैं। कई अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 65 किलोमीटर दूर सीतापुर के कसमंडा में ब्लॉक प्रमुख पद की उम्मीदवार मुन्नी देवी पर्चा दाखिल करने जा रही थीं। वहां बीजेपी के विधायक और उनके कार्यकर्ता खड़े थे। वहां गोलियों और हथगोलों के बीच पुलिस खुद अपनी जान बचाती दिखी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-