Breaking News

कोर्ट से कहा था, ‘बीमार हूं’, अब भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का नाचते हुए वीडियो आया सामने

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बास्केटबॉल कोर्ट में खेलते दिखने का वीडियो वायरल होने के बाद अब वह एक शादी में डांस करती दिखाई दे रही हैं, जिसका आयोजन उनके द्वारा ही किया गया था। इस वीडियो पर कांग्रेस की ओर से प्रज्ञा ठाकुर पर टिप्पणी की गई है, जिन्होंने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए मालेगांव विस्फोट मामले में कोर्ट में पेश होने से छूट मांगी थी।

नया वीडियो एक शादी का है,जो सांसद के भोपाल स्थित आवास पर आयोजित हुई थी। प्रज्ञा ठाकुर ने दो गरीब लड़कियों की शादी करवाकर उन्हें विदा किया। इस कार्यक्रम में 51 साल की प्रज्ञा ठाकुर थिरकती नजर आ रही हैं और अन्यों से भी ढोल पर हो रहे इस डांस में शामिल होने को कह रही हैं। दुल्हनों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे दोनों बहुत खुश हैं और धन्य महसूस कर रही हैं।

इन्हीं में से एक दुल्हन के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। उन्होंने कहा कि वे भोपाल की सांसद के आभारी हैं, क्योंकि उनके पास बेटी की शादी का आयोजन करने के सााधन नहीं थे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मुझे लगता है दूसरा जीवन मिल गया है। मैं बहुत गरीब हूं. मेरे पास बेटियों की शादी के लिए कुछ नहीं था। प्रज्ञा ठाकुर ने हमारी मदद की।

बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर अक्सर विवादित टिप्पणियां कर विवादों में रहती हैं, जिनकी वजह से उनकी पार्टी को भी शर्मिंदा होना पड़ जाता है। वह 2008 के मालेगांव विस्फोटों के मामले में आरोपी हैं, फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। 2017 में जमानत मिलने से पहले वह नौ साल जेल में रही हैं। उत्तरी महाराष्ट्र में मुंबई से लगभग 200 किलोमीटर दूर मालेगांव में एक मस्जिद के पास मोटरसाइकिल पर बंधा विस्फोटक फटने से छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक अन्य घायल हुए थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-