Breaking News

बड़ी खबर :कपड़ा व्यापारी के परिजनों को गोली मारी, तीन की मौत, एक गंभीर, पुलिस मौके पर

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

गाजियाबाद।  यहां लोनी के मुख्य बाजार में डकैतों ने घर में घुसकर एक कपड़ा व्यवसायी के परिवार के चार लोगों को गोली मार दी। घायलों में तीन की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटनास्थल का निरीक्षण व पूछताछ कर रही है। 

रियाज का यहां लोनी बाजार में कपड़े का व्यवसाय है। बताते हैं कि अर्द्धरात्रि के बाद करीब तीन बजे बदमाश उसके घर में डकैती के इरादे से पहुंचे। संभावना है कि घरवालों के विरोध पर डकैतों ने 70 साल के रईसुद्दीन, उनके 30 के बेटे अजहर और 28 साल के बेटे इमरान की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके अलावा रईसुद्दीन की 65 साल की पत्नी फातिमा को भी गोली मारी। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर से बदमाश क्या ले गए हैं इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-