Breaking News

बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा खतरनाक और परेशान करने वाली: राज्यपाल धनखड़

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि राज्य में चुनाव के बाद कथित तौर पर हुई हिंसा से उपजी स्थिति खतरनाक और परेशान करने वाली है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर ममता बनर्जी ने शुतुरमुर्गी रवैया अपनाया है।

राज्यपाल धनखड़ ने उत्तर बंगाल की एक सप्ताह की यात्रा की शुरुआत की और इस दौरान उन्होंने हिंसा के शिकार हुए लोगों के साथ राज्य सरकार के बर्ताव की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में दो मई के बाद हुई हिंसा के बारे में मुझे चिंता है। यह स्वीकार्य नहीं है। राज्य में स्थिति खतरनाक और परेशान करने वाली है। इस प्रकार की हिंसा ने लोकतांत्रिक ढांचे पर प्रश्न चिह्न लगा दिया है।’

राज्यपाल ने कहा, ‘इतने हफ्ते गुजर जाने के बाद भी, राज्य सरकार इसे नकार रही है। मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर शांत क्यों हैं? राज्य प्रशासन का शुतुरमुर्गी रवैया स्वीकार्य नहीं है।’

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

डॉ. मोहन भागवत ने की उत्तराखंड यूसीसी की सराहना, बोले– देशभर में लागू हो उत्तराखंड जैसा मॉडल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) देहरादून। उत्तराखंड दौरे से पहले …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-