Breaking News

बड़ी खबर : ट्रेन के पहिये पटरी से उतरे, यात्री सुरक्षित, बड़ा हादसा टला

लखनऊ। सवारियों से भरी नौचंदी एक्सप्रेस के दो पहिये पटरी से उतर गए। ट्रेन की स्पीड कम होने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसा चारबाग रेलवे स्टेशन के नजदीक का है। 

ट्रेन के सभी यात्री और रेल कर्मचारी इस हादसे में पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उत्तर रेलवे के डीआरएम ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए है।

इंजन के पहिए डिरेल होने की खबर चारबाग रेलवे स्टेशन प्रशासन को दिया गया। डिरेल की ख़बर सुनते ही स्टेशन डायरेक्टर सुधीर सिंह ने रेल कर्मचारियों को यह केकेसी पुल के पास भेजा। घटनास्थल के पास पहुंची रेलवे की टीम ने क्रेन की मदद से नौचंदी एक्सप्रेस इंजन के दोनों पहिए वापस पटरी पर चढ़ा दिया। पहिए पटरी पर चढ़ने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। :

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आदि कैलाश और ऊं पर्वत यात्रा पर पहुंचा काशीपुर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल, श्रद्धालुओं ने साझा किए आध्यात्मिक अनुभव

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (27 मई 2026) काशीपुर /पिथौरागढ़। कांग्रेस के प्रदेश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-