Breaking News

बड़ी खबर :सौ फीट गहरे बोरवेल में गिरा तीन साल का मासूम, सेना के जवान कर रहे रेस्क्यू ऑपेरशन

आगरा। ताज नगरी आगरा में आज एक तीन वर्ष का मासूम बालक 100 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। घटनास्थल पर पुलिस व सेना के जवान पहुंच गए हैं जो बच्चे को रेस्क्यू करने की कोशिश कर रहे हैं।

घटना निबोहरा के गांव धरियाई की है। यहाँ छोटे लाल ने कुछ समय पहले अपने खेत पर ट्यूबवेल के लिए बोर करवाया था। लेकिन वहाँ खराबी आ गई जिस पर उसने दूसरी जगह पर बोर करवा लिया और पुराने वाले की पाइप निकालकर नए बोरवेल में लगाव दी। लेकिन पुराने वाले बोर को ऐसे ही छोड़ दिया। आज छोटेलाल का 3 साल का बेटा शिवा  खेलने के दौरान  बोरवेल में गिर गया।

ग्रामीणों को जैसे ही पता चला वहाँ भीड़ जुट गई। इस बीच सूचना पाकर पुलिस व सेना के जवान भी पहुंच गए। सेना के जवानों ने 100 फीट गहरे बोरवेल में कैमरा डालकर बच्चे की लोकेशन ट्रेस कर ली है। माना जा रहा है कि बच्चा करीब 100 फीट नीचे बोरवेल में फंसा हुआ है। बच्चे की जान बचाने के लिए सेना के जवान बोरवेल से 180 फीट की दूरी पर समानांतर गड्ढा खोदने की तैयारी कर रहे हैं। समानांतर गड्ढा खोदे जाने के बाद 95 फुट पर सेना के जवान सुरंग बनाकर दोनों बोरवेल को जोड़ने का काम करेंगे और बच्चे का रेस्क्यू ऑपरेशन किया जाएगा

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-