Breaking News

कोरोना माई का मंदिर बनाकर सुबह शाम पूजा और आरती, देखिए वीडियो

@मनोज त्रिपाठी

प्रतापगढ़। सांगीपुर के जूही शुकुलपुर गांव में कोरोना से तीन लोगों की मौत के बाद वहां एक मंदिर बनाया गया है। मंदिर में बाकायदा एक मूर्ति की स्थापना की गई है। यह मूर्ति कोरोना माता की मूर्ति बताई गई है।

उस मूर्ति के ऊपर लिखा गया है कि यह विश्व का एक मात्र कोरोना माता मंदिर है । इस मंदिर में सुबह और शाम दोनों समय पूजा की जा रही है। कोरोना माता की आरती गाते हैं लोग। वहां चेतावनी भी लिखी गई है कि कृपया दर्शन से पूर्व मास्क लगाए हांथ धोए दूर से दर्शन करें वरना…, इतना ही नहीं एक तरफ लिखा गया कृपया सेल्फी लेते समय मूर्ति को न छुएं तो दूसरी तरफ कृपया पीले रंग का ही फूल फल वस्त्र मिठाई घण्टा आदि चढ़ाएं। मंदिर पर दर्शन करने के लिए ग्रामीण पहुंच रहे हैं और  कोरोना माई की जय के जयकारे भी लगा रहे हैं। यहाँ प्रसाद भी वितरित किया जाता है। । 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दुखद हादसा :स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्रियों की मौत; खिड़कियां तोड़कर यात्रियों ने बचाई जान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 सितंबर 2026) ग्रेटर नोएडा।  यमुना एक्सप्रेसवे पर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-