Breaking News

बेखौफ अपराधी :यौन शोषण केस में जमानत पर चल रहे आरोपी ने पीड़िता के पिता की गोली मारकर की हत्या

@शब्द दूत ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। साल 2018 में यौन शोषण के आरोप में जेल जा चुके और अभी जमानत पर बाहर चल रहे आरोपी ने पीड़िता के पिता की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी और इस तरह दिल्ली से लगभग 200 किलोमीटर दूर यूपी का यह जिला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

हाथरस पुलिस ने बताया कि आरोपी गौरव शर्मा को 2018 में एक यौन शोषण केस में एक महीने की जेल की सजा हुई थी। पीड़िता के पिता ने उसके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया था। बताया जाता है कि गांव में एक मंदिर के बाहर शाम साढ़े 4 बजे के आसपास आरोपी और पीड़िता के परिवार के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई, जिसके बाद गोली चलाई गई। पीड़िता के पिता की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई।

हाथरस पुलिस प्रमुख विनीत जायसवाल ने बताया कि ‘मृतक ने आरोपी के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में जुलाई, 2018 में केस फाइल कराया था. आरोपी जेल गया और एक महीने बाद जमानत पर छूट गया। दोनों परिवारों में तनाव था। आरोपी की पत्नी और चाची दोनों गांव के मंदिर पूजा के लिए आई थीं। वहां पहले से ही पीड़िता और उसकी बहन मौजूद थीं। महिलाओं के बीच में यहां किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपी और पीड़िता का पिता भी झगड़े में शामिल हो गए और झगड़ा बढ़ गया। इसके बाद आरोपी गुस्से में गया और अपने परिवार के कुछ दूसरे लड़कों को बुला लाया और पीड़िता के पिता पर गोली चला दी।’

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-