Breaking News

ब्रेकिंग :भाजपा विधायक और थाना प्रभारी में मारपीट, दोनों के कपड़े फटे, एक दूसरे पर आरोप लगाया

@शब्द दूत ब्यूरो

अलीगढ़। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि थाने में उनके साथ मारपीट की गई है। जबकि पुलिस के मुताबिक भाजपा विधायक ने मारपीट की है। मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। 

अलीगढ़ की इगलास सीट से भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी अपने कुछ समर्थकों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ किसी काम से गौंडा थाने गये थे,थाने में ही थाना प्रभारी अनुज कुमार सैनी से उनकी कहा सुनी होने लगी। इसी बीच विधायक और उनके समर्थकों ने थाना प्रभारी को जमकर पीट दिया। इस घटना से नाराज़ पुलिसकर्मी भी लामबंद हो गये। मौके की नजाकत को देखते हुए विधायक अपने समर्थकों के साथ वहां से खिसक लिये और गौडा बाज़ार बन्द कराने लगे।इस घटना से पूरे ज़िले में हड़कम्प मचा हुआ है।

विधायक और एसएचओ एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। विधायक  राजकुमार ने एसएचओ पर स्थानीय जनता को परेशान कर धन उगाही का आरोप लगाया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ऊधमसिंहनगर :हैदराबाद से चोरी की गई पांच करोड़ की ज्वेलरी समेत नेपाली मूल के तीन आरोपी गिरफ्तार, एस एस पी अजय गणपति की अगुवाई में हुआ पूरा आपरेशन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) रुद्रपुर। हैदराबाद में लगभग 5 …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-