Breaking News

बड़ी खबर :11 लोगों के शव खेत में मिले, एक ही परिवार के पाक शरणार्थी हैं मृतक

@शब्द दूत ब्यूरो

जोधपुर।  यहाँ देचू थाना  क्षेत्र में ग्राम लोड़ता में संदिग्ध परिस्थितियों में 11 लोगों के शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। पूरे गाँव में लोग इस घटना से अचंभे और दुख में हैं। सभी लोग पाक शरणार्थी बताए जा रहे हैं। जो कि कृषि कार्य के लिए खेत में रुके हुए थे।

सुबह खेत के बीच बने एक कमरे में  शव मिलने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर जुटे हैं मौत के कारणों का कारण पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया जहरखुरानी का अंदेशा व्यक्त किया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

प्रारंभिक जानकारी में यह सामने आया है कि यह सभी लोग एक ही परिवार के हैं और लोड़ता अचावता गांव में कृषि कार्य के कारण खेत में ही डेरा डाले थे और खेत के मध्य बने एक कमरे में रुक कर गुजर-बसर करते थे । सभी पाकिस्तान से आये शरणार्थी बताए जा रहे हैं। घटना की इत्तला मिलने पर देचू थाना से पुलिस अधिकारी हनुमानाराम विश्नोई मय दल मोके पर पहुचे।

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में आस पास के लोग और ग्रामीण भी पहुचे। पुलिस की इत्तला पर एफएसएल टीम भी मौके पर पहुची , और मोके से साक्ष्य एकत्रित किये हैं। मौत की वजह स्पस्ट रूप से सामने नहीं आयी है, जिसको लेकर पुलिस अनुसंधान जारी है। साथ ही शवों के पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पस्ट हो पाएगी। लेकिन सभी लोगो के एक साथ मृत पाए जाने से प्रारंभिक स्तर पर जहर खुरानी की बात सामने आ रही है। इधर पुलिस भी मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-