@शब्द दूत ब्यूरो (23 जुलाई 2026)
काशीपुर। श्री कायस्थ सभा, काशीपुर की ओर से आयोजित “एक शाम मुकेश चन्द्र माथुर के नाम” संगीतमय सांस्कृतिक संध्या भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में स्वर सम्राट स्वर्गीय मुकेश चन्द्र माथुर को उनके अमर गीतों के माध्यम से भावभीनी संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद श्री कायस्थ सभा एवं माँ सरस्वती सुर संगीत कला मंच के कलाकारों ने मुकेश के सदाबहार गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर प्रस्तुति पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में संस्था के सचिव राजेश कुमार सक्सेना ने सभी प्रतिभागी कलाकारों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों और संगीत प्रेमियों ने इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन को हर वर्ष आयोजित करने का आग्रह किया। इस पर सभा के अध्यक्ष अभिताभ सक्सेना ने घोषणा की कि श्री कायस्थ सभा प्रतिवर्ष “एक शाम मुकेश चन्द्र माथुर के नाम” कार्यक्रम का आयोजन करेगी, ताकि भारतीय संगीत की समृद्ध विरासत का संरक्षण हो और नई पीढ़ी तक उसका प्रभावी प्रसार किया जा सके।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक कुलदीप श्रीवास्तव एवं सह-संयोजक सरिता सक्सेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुख्य अतिथि सुनीत माथुर तथा विशिष्ट अतिथियों में डॉ. रजनीश शर्मा, डॉ. मनोज कुशवाहा, डॉ. सिद्धांत माथुर, गौरव सक्सेना, अपूर्व महरोत्रा और रोहिणी शाह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशील कुमार सक्सेना ने की, जबकि प्रभावशाली मंच संचालन अश्वनी शर्मा ने किया।
इस अवसर पर श्री कायस्थ सभा के संरक्षक अशोक सक्सेना, मुकेश सक्सेना, शिव प्रकाश सक्सेना, गीता सक्सेना, उपसचिव अरविंद सक्सेना (बंटी), कोषाध्यक्ष किशन अवतार सक्सेना, कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार सक्सेना, अनिल सक्सेना तथा महिला शक्ति की ओर से सुनीता सक्सेना, कविता सक्सेना, सुनीता चक्रपाणि, कामिनी श्रीवास्तव, तुलिका चक्रपाणि और प्रियंका श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। वहीं माँ सरस्वती सुर संगीत कला मंच की ओर से देव शाह, प्रेम शर्मा, अजय गुप्ता, महेश वर्मा, नीलम वर्मा, गुरनाम सिंह, नारायण दास, धरम सिंह, ललित बाली, तान्या बाली, राजीव सक्सेना, बिभू सक्सेना, जॉनी सिंह, मनमोहन अग्रवाल, नासिर गुड्डू, रवि भटनागर, अमित शर्मा, नवीन बिष्ट सहित अनेक कलाकारों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal