Breaking News

काशीपुर :चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में एनएसएस अभिविन्यास कार्यक्रम में छात्राओं को सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

@शब्द दूत ब्यूरो (18 सितंबर 2026)

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला समन्वयक श्री धर्मेन्द्र सिंह बसेड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय ने बुके भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना सिंह ने स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्श वाक्य, संदेश एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने समाज के प्रति एनएसएस स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को सामाजिक सेवा एवं जनजागरूकता के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि श्री धर्मेन्द्र सिंह बसेड़ा ने छात्राओं को एनएसएस के विभिन्न शिविरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नियमित एवं विशेष शिविर, राष्ट्रीय एकीकरण शिविर, गणतंत्र दिवस परेड, मेगा शिविर, साहसिक शिविर तथा राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2027 सहित विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्राओं के साथ अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डाला और अधिक से अधिक छात्राओं को एनएसएस में पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता मेहरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. रंजना, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. रजना, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ. पुष्पा धामा, श्रीमती कृति टंडन, कु. सृष्टि सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं अन्य उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 सितंबर 2026) देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-