Breaking News

काशीपुर कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता शिवनंदन अग्रवाल का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सन् 1988 में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व राजीव  गांधी के साथ स्व शिवनंदन अग्रवाल (सबसे बायें)

@शब्द दूत ब्यूरो (21सितंबर 2026)

काशीपुर। काशीपुर के वरिष्ठ एवं पुराने कांग्रेसी नेता, सामाजिक कार्यकर्ता तथा उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रबंधक शिवनंदन प्रसाद अग्रवाल का सोमवार देर शाम 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से काशीपुर के राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। स्व शिवनंदन अग्रवाल अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गये हैं। उनके तीन पुत्र और एक पुत्री है। उनके बड़े पुत्र ऋषि कुमार अग्रवाल एडवोकेट,राजीव अग्रवाल तथा मनोज अग्रवाल हैं।

शिवनंदन अग्रवाल काशीपुर में कांग्रेस की राजनीति के उन पुराने चेहरों में शामिल रहे, जिन्होंने लंबे समय तक संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह पूर्व मुख्यमंत्री पं. नारायण दत्त तिवारी और पूर्व सांसद स्व. सत्येंद्र चंद्र गुड़िया के निकट सहयोगियों में रहे। काशीपुर में कांग्रेस के चुनावी प्रबंधन और संगठनात्मक गतिविधियों को संभालने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती रही। स्व तिवारी के चुनाव के दौरान नामांकन पत्र उनके द्वारा ही तैयार किये जाते थे। वहीं स्व इंदिरा गांधी समेत जितने भी कांग्रेस कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री काशीपुर आये उनकी जनसभा का संचालन स्व शिवनंदन अग्रवाल द्वारा ही किया जाता रहा।

राजनीतिक गतिविधियों के साथ शिवनंदन अग्रवाल का शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान रहा। वह लंबे समय तक काशीपुर के प्रतिष्ठित उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रबंधन से जुड़े रहे।

शिवनंदन अग्रवाल सामाजिक और शैक्षिक आयोजनों में भी सक्रिय रहते थे। काशीपुर की कांग्रेस राजनीति में उनकी अलग पहचान रही थी। शिवनंदन अग्रवाल का राजनीतिक जीवन उस दौर से जुड़ा रहा, जब काशीपुर में कांग्रेस का मजबूत संगठनात्मक आधार हुआ करता था। पं. नारायण दत्त तिवारी और स्व. सत्येंद्र चंद्र गुड़िया जैसे नेताओं की चुनावी रणनीतिकार के रूप में भी जाने जाते थे। काशीपुर की चुनावी राजनीति में संगठन, कार्यकर्ताओं और चुनावी प्रबंधन के स्तर पर उनकी सक्रिय भूमिका के कारण उन्हें कांग्रेस के पुराने रणनीतिकारों में गिना जाता था।

शिवनंदन अग्रवाल के निधन को काशीपुर की पुरानी राजनीतिक पीढ़ी के एक महत्वपूर्ण अध्याय का अवसान माना जा रहा है। उनके निधन पर कांग्रेस नेताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शिवनंदन अग्रवाल का जाना काशीपुर की राजनीति और सामाजिक जीवन में एक ऐसी रिक्तता छोड़ गया है, जिसकी भरपाई आसान नहीं होगी।

शब्द दूत परिवार  भी स्व शिवनंदन अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त करता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

स्वच्छता की लड़ाई केवल सफाई कर्मचारियों या चुनिंदा संस्थाओं के दम पर नहीं जीती जा सकती : उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (18 सितंबर 2026) काशीपुर। समाज सेविका श्रीमती उर्वशी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-