Breaking News

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

@शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026)

देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की शुरुआत सोमवार से हो गई है। इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फार्म वितरित करेंगे और मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी वी आर सी पुरूषोत्तम ने बताया कि प्रदेश के सभी 11,733 बीएलओ को गणना फार्म उपलब्ध करा दिए गए हैं। 8 जून से 7 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से भरे हुए गणना फार्म प्राप्त करेंगे और उन्हें बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटाइज करेंगे। मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपना नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो तैयार रखें और गणना फार्म के साथ बीएलओ को उपलब्ध कराएं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अवधि के दौरान मतदाताओं से किसी भी प्रकार का दस्तावेज नहीं लिया जाएगा। यदि कोई मतदाता नौकरी या अन्य कारणों से दिन में घर पर उपलब्ध नहीं रहता है, तो वह निर्वाचन आयोग की वेबसाइट या ईसीआई-नेट मोबाइल ऐप के माध्यम से “बुक ए कॉल विद BLO” फीचर का उपयोग कर अपने बीएलओ से संपर्क कर सकता है। कॉल बुक होने के बाद दो दिनों के भीतर संबंधित बीएलओ मतदाता से संपर्क करेगा।

यदि किसी घर पर बीएलओ के पहुंचने के समय कोई सदस्य नहीं मिलता है तो बीएलओ तीन बार वहां जाने का प्रयास करेगा। साथ ही घर पर एक स्टीकर लगाकर अगले भ्रमण की तिथि और अपना मोबाइल नंबर भी दर्ज करेगा, ताकि मतदाता सुविधानुसार संपर्क कर गणना फार्म भरवा सके।

निर्वाचन विभाग के अनुसार 14 जुलाई 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 11 सितंबर तक चलेगी और 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मतदाता स्वयं भी ईसीआई-नेट ऐप के माध्यम से गणना फार्म डाउनलोड कर उसे भरकर ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। वहीं, जो पात्र नागरिक अभी मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, वे अपने बीएलओ से संपर्क कर फार्म-6 भर सकते हैं, जिस पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विचार किया जाएगा।👇👇

https://voters.eci.gov.in

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

गढ़ीनेगी चुनाव में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अभिनेता किशोर भानुशाली और महापौर दीपक बाली ने संभाली कमान, सचिन बाटला के लिए मांगे वोट

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (05 जून 2026) गढ़ीनेगी । नगर पंचायत चुनाव …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-