Breaking News

काशीपुर :एस.सी. गुड़िया आईएमटी की छात्राओं ने राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में जीते रजत और कांस्य पदक

@शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026)

काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ (एस.सी. गुड़िया आईएमटी) के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन किया है। शिक्षा के साथ-साथ खेल क्षेत्र में भी संस्थान के छात्र-छात्राएं लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

संस्थान की प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान में आयोजित राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में बी.कॉम (ऑनर्स) पांचवें सेमेस्टर की छात्रा कल्पना चौहान ने सिंगल इवेंट में रजत पदक हासिल किया। वहीं बीबीए की छात्रा खुशबू ने स्पीड डबल इवेंट में रजत पदक तथा स्ट्रोक डबल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर संस्थान और प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

उन्होंने बताया कि छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 5 जून को आयोजित सत्र 2024-25 के सम्मान समारोह में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के रजिस्ट्रार विशाल शर्मा एवं खेल प्रभारी दीपक गुप्ता भी उपस्थित रहे। छात्राओं की इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संस्थान परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और भविष्य में भी वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

देहरादून :एफ आर आई रेंजर्स कॉलोनी की सरकारी भूमि पर बनी मजार वक्फ में दर्ज, दस्तावेज न मिलने से उम्मीद पोर्टल पर नहीं हो सकी प्रविष्टि

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (04 जून 2026) देहरादून। भारत सरकार द्वारा वक्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-