Breaking News

धामी सरकार का बड़ा एक्शन: देहरादून की यमुना कॉलोनी में अवैध मजार पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त

@शब्द दूत ब्यूरो (06 जून 2026)

देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजधानी देहरादून की वीआईपी यमुना कॉलोनी में बनी एक अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन ने देर रात संयुक्त कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया।

जानकारी के अनुसार, यमुना कॉलोनी के निवासियों ने उक्त संरचना को लेकर जिला प्रशासन से शिकायत की थी। शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की। एक माह पूर्व संबंधित स्थान पर नोटिस चस्पा कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे तथा स्वयं संरचना हटाने के लिए समय भी दिया गया था।

नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नगर निगम, सिंचाई विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात कार्रवाई करते हुए अवैध मजार को हटाया और भूमि को अपने कब्जे में ले लिया।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान स्थल पर किसी भी प्रकार के अवशेष या अन्य सामग्री नहीं मिली। प्रशासन ने पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।

नगर मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का निर्देश है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की नीयत से बनाई गई किसी भी संरचना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया है तो वह स्वयं उसे हटा ले, अन्यथा प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई करेगा।

धामी सरकार की इस कार्रवाई को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ चल रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आधी रात पीएम मोदी का बड़ा संदेश, पेपर लीक पर सख्त कानून का ऐलान; 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जुलाई 2026) नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 पेपर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-