Breaking News

बड़ी खबर :ऊपर असली… नीचे नकली! ऊधमसिंहनगर पुलिस ने 4.54 करोड़ के फर्जी नोटों के खेल का किया बड़ा खुलासा

@शब्द दूत ब्यूरो (28 मई 2026)

रुद्रपुर। उत्तराखंड में अपराध और आर्थिक अपराधियों के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के तहत ऊधमसिंहनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत गदरपुर पुलिस ने नकली नोटों के बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए करीब 4 करोड़ 54 लाख रुपये के असली एवं नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार एसएसपी अजय गणपति द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को नकली नोट, नशा, संगठित अपराध और आर्थिक अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में गदरपुर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि सैफ्टा फार्म रोड स्थित पंचपुरी गूलरभोज के पास एक खोखे में कुछ लोग भारी मात्रा में संदिग्ध नोटों के साथ मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में असली और नकली नोट बरामद हुए। जांच में पुलिस भी उस समय हैरान रह गई जब कई गड्डियों में ऊपर भारतीय रिजर्व बैंक के असली 500 रुपये के नोट लगे मिले जबकि नीचे “Children Bank of India” लिखे नकली नोट रखे गए थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा लोगों को धोखा देकर नकली नोट खपाने की तैयारी की जा रही थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुनतियाज पुत्र साहिद निवासी केशव नगर वार्ड नंबर 06 थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर तथा मनोज कुमार पुत्र दूधनाथ निवासी ग्राम पंचपुरी कोपा गूलरभोज थाना गदरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 गड्डी नकली 500 रुपये के नोट, 20 गड्डी ऊपर असली और नीचे नकली नोट, 22 गड्डी “Children Bank of India” अंकित नकली नोट, 12 गड्डी मिश्रित नोट तथा 15 गड्डी अन्य संदिग्ध नोट बरामद किए हैं। इसके अलावा एक काला-सफेद धारीदार बैग में 157 गड्डियां नकली नोटों की भी मिली हैं। कुल बरामदगी लगभग 4 करोड़ 54 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली गदरपुर में मु0 FIR नं0 141/2026 धारा 179/180/3(5) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोट कहां से लाए गए, किन लोगों के माध्यम से सप्लाई हो रही थी और इन्हें किन क्षेत्रों में खपाने की तैयारी थी। साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनसे जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में आर्थिक अपराध, नकली नोट और संगठित अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऊधमसिंहनगर पुलिस पूरी सतर्कता और पेशेवर दक्षता के साथ अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एसी हेलमेट, आखिर कैसे काम करता है यह खास हेलमेट?जानिए इस हेलमेट की कार्यप्रणाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 मई 2026) दिल्ली की भीषण गर्मी और …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-