Breaking News

आदि कैलाश और ऊं पर्वत यात्रा पर पहुंचा काशीपुर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल, श्रद्धालुओं ने साझा किए आध्यात्मिक अनुभव

@शब्द दूत ब्यूरो (27 मई 2026)

काशीपुर /पिथौरागढ़। कांग्रेस के प्रदेश सचिव शिवम् शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक दल पवित्र आदि कैलाश एवं ऊं पर्वत यात्रा पर रवाना हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद रावत ने यात्रियों को पिथौरागढ़ से शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे अलौकिक और आध्यात्मिक अनुभूति से भरपूर बताया। प्रदेश कांग्रेस सचिव शिवम् शर्मा ने बताया कि आदि कैलाश क्षेत्र में अत्यधिक ठंड के साथ ऑक्सीजन स्तर भी काफी कम रहता है। उन्होंने यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सलाह दी कि वे अपने साथ ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था अवश्य रखें, ताकि किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि आदि कैलाश और ऊं पर्वत की यात्रा श्रद्धालुओं को अद्भुत आध्यात्मिक आनंद प्रदान करती है। ऊं पर्वत के दर्शन कर सभी यात्री भावविभोर हो गए और पूरे क्षेत्र में “हर-हर महादेव” तथा “जय भोलेनाथ” के जयकारे गूंज उठे।

इस यात्रा दल में कांग्रेस के प्रदेश सचिव शिवम् शर्मा के साथ सौरभ शर्मा, अर्पित यादव, तुषार कालिया और दीपु भंडारी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आधी रात पीएम मोदी का बड़ा संदेश, पेपर लीक पर सख्त कानून का ऐलान; 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जुलाई 2026) नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 पेपर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-